1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T10 League : गेल की तूफानी पारी से अबुधाबी टीम की आसान जीत

T10 League : गेल की तूफानी पारी से अबुधाबी टीम की आसान जीत

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 04, 2021 02:41 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 02:41 pm IST

क्रिस गेल की 22 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी की मदद से टीम अबुधाबी ने अबुधाबी टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपरलीग मैच में मराठा अरेबियन्स को नौ विकेट से हराया। 

Chris Gayle- India TV Hindi
Chris Gayle Image Source : TWITTER- @T10LEAGUE

अबुधाबी| अपने तूफानी तेवरों के लिये मशहूर क्रिस गेल की 22 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी की मदद से टीम अबुधाबी ने अबुधाबी टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपरलीग मैच में मराठा अरेबियन्स को नौ विकेट से हराया। 

गेल ने अपनी पारी में नौ छक्के और छह चौके लगाये। उन्होंने केवल 12 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करके टी10 में सबसे तेज पचासा जड़ने के मोहम्मद शहजाद के रिकार्ड की बराबरी की। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुआ इंग्लैंड का ये बल्लेबाज, स्कैन की रिपोर्ट का है इंतजार

शहजाद ने 2018 में यह रिकार्ड बनाया था। मराठा अरेबियन्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 97 रन ही बना पायी। गेल की तूफानी पारी से अबुधाबी ने 5.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल