1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 एशिया कप: झूलन गोस्वामी ने टी-20 में रचा इतिहास

टी-20 एशिया कप: झूलन गोस्वामी ने टी-20 में रचा इतिहास

 Written By: IANS
 Published : Dec 05, 2016 08:23 am IST,  Updated : Dec 05, 2016 08:23 am IST

बैंकॉक: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी ने रविवार को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेले गए टी-20 एशिया कप के फाइनल में इतिहास रचा है। झूलन ने इस मुकाबले में एक विकेट हासिल

Jhulan Goswamy- India TV Hindi
Jhulan Goswamy

बैंकॉक: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी ने रविवार को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेले गए टी-20 एशिया कप के फाइनल में इतिहास रचा है। झूलन ने इस मुकाबले में एक विकेट हासिल कर टी-20 में 50वां विकेट लेने का कारनामा अपने नाम किया। 

भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को 17 रनों से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। इस मैच में एक विकेट लेने वाली झूलन टी-20 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज बन गई हैं। झूलन ने 60 मैचों में यह रिकार्ड अपने नाम किया है। 

झूलन ने पाकिस्तानी पारी के पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर आयशा जाफर को बोल्ड कर यह रिकार्ड अपने नाम किया। यह उनका 50वां विकेट भी था। टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों में एकता बिष्ट का नाम दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 36 मैचों में 45 विकेट दर्ज हैं। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 122 रनों का लक्ष्य रखा था। पाकिस्तान की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।