1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World cup : स्कॉटलैंड के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, क्रिकेट स्कॉटलैंड ने जताया आभार

T20 World cup : स्कॉटलैंड के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, क्रिकेट स्कॉटलैंड ने जताया आभार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 06, 2021 01:18 pm IST,  Updated : Nov 06, 2021 01:18 pm IST

मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मजबूत भारतीय गेंदबाजी के सामने स्कॉटलैंड की टीम पूरी तरह से बिखर गई और 17.4 ओवर में 85 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।  

T20 World cup, India, Scotland, dressing room, Sports, cricket  - India TV Hindi
India vs Scotland Image Source : TWITTER/ @CRICKETSCOTLAND

कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा समेत भारतीय क्रिकेटरों ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के मैच स्कॉटलैंड पर आठ विकेट से जीत के बाद अपने अनुभव स्कॉटलैंड के क्रिकेटरों के साथ बांटे। 

कोहली और रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन भी स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों से उनके ड्रेसिंग रूम में बातचीत करते नजर आये। 

यह भी पढ़ें- AUS vs WI, T20 World Cup Dream-11 : ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में ये खिलाड़ी बिखेरेंगे अपनी चमक

क्रिकेट स्कॉटलैंड ने ट्वीट किया ,‘‘विराट कोहली और टीम के प्रति सम्मान जिन्होंने समय निकाला। अनमोल।’’ भारत ने यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी है। 

मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मजबूत भारतीय गेंदबाजी के सामने स्कॉटलैंड की टीम पूरी तरह से बिखर गई और 17.4 ओवर में 85 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।

यह भी पढ़ें- IND vs SCO, T20 World Cup 2021: भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जागी, हो सकता है वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर

भारत के लिए गेदंबाजी में रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 2 जबकि रविचंद्रन अश्विन को 1 विकेट हासिल हुआ।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 6.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर अपने रन रेट को बेहतर कर लिया है। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने ताबड़तोड़ 19 गेंद में 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 16 गेंद में 30 रनों का योगदान दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल