1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup : मैक्सवेल ने RCB के इन 2 साथी खिलाड़ियों को दिया सफलता का श्रेय

T20 World Cup : मैक्सवेल ने RCB के इन 2 साथी खिलाड़ियों को दिया सफलता का श्रेय

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 20, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 01:07 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी सफलता का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने साथियों विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को दिया।

T20 World Cup : मैक्सवेल ने RCB के...- India TV Hindi
T20 World Cup : मैक्सवेल ने RCB के इन 2 साथी खिलाड़ियों को दिया सफलता का श्रेय Image Source : GETTY

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी सफलता का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने साथियों विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को दिया और कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिये खेलते हुए इन दोनों के साथ समय बिताने से उन्हें काफी फायदा मिला।

मैक्सवेल ने कहा कि कोहली और डिविलियर्स के साथ समय बिताने, खेलने और अभ्यास करने से उन्हें ऐसा लगा मानो उनका कद बहुत बढ़ गया है। क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार मैक्सवेल ने कहा, ‘‘प्रत्येक दिन सीखने के लिये लिहाज से एक नया अनुभव था। प्रत्येक दिन मुझे कुछ नया सीखने को मिल रहा था। मैं हर दिन विराट और एबी (डिविलियर्स) को देखकर कुछ सीखने की कोशिश करता।’’

NAM vs NED Dream 11 Team Prediction : नामीबिया-नीदरलैंड्स मुकाबले में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल का एक चीज के लिये मैं हमेशा आभारी रहूंगा, वहां मुझे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से सीखने के मौके मिले। मैं भाग्यशाली था कि खेल के दो दिग्गज उसी टीम में थे और वे अपने अनुभव और खेल के बारे में बात करने के लिये हमेशा तैयार रहते थे।’’ मैक्सवेल ने कहा, ‘‘जब आपको उनका सहयोग मिलता है, वे आपको खेलते हुए देखते हैं या आपसे सवाल करते हैं तो आपका कद बढ़ जाता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, इससे खुशी मिलती है। वहां का माहौल बेहद सहज था।’’

मैक्सवेल ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और आस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप अभियान में उनकी फॉर्म काफी मायने रखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं आईपीएल की अपनी फॉर्म बरकरार रखता हूं तो मैं जानता हूं कि मुझे अवश्य सफलता मिलेगी। मैं अच्छी फॉर्म में हूं और इसलिए मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हूं। मैं खेल को लेकर बहुत अधिक नहीं सोच रहा हूं।’’ 

IND vs AUS लाइव स्ट्रीमिंग T20 World Cup 2021 Warm Up Match: यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वॉर्मअप मैच?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल