1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: भारत की बॉलिंग अटैक में चक्रवर्ती अहम भूमिका निभाएंगे- रैना

T20 World Cup: भारत की बॉलिंग अटैक में चक्रवर्ती अहम भूमिका निभाएंगे- रैना

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2021 06:04 pm IST,  Updated : Oct 17, 2021 06:04 pm IST

रैना का मानना है कि यूएई में पिचों की प्रकृति को देखते हुए रहस्यमयी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती टूर्नामेंट में भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

T20 World Cup: Varun Chakravarthy Will Be Main Guy In...- India TV Hindi
T20 World Cup: Varun Chakravarthy Will Be Main Guy In India's Bowling Attack, Feels Suresh Raina Image Source : IPLT20.COM

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा है कि विराट कोहली यूएई और ओमान में टी20 विश्व कप जीतकर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपनी कप्तानी की पारी का अंत करने के हकदार हैं। कोहली विश्व कप के बाद भारत की टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे और रैना ने कहा कि यह करिश्माई कप्तान टीम के अपने साथियों से शानदार विदाई का हकदार है।

रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के लिए अपने कॉलम में लिखा, "आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत के लिए संदेश सामान्य है- विराट कोहली के लिए करो। इस टूर्नामेंट में वह कप्तान के रूप में संभवत: अंतिम बार उतरेंगे इसलिए उनके लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि वह सभी को भरोसा दिलाएं कि हम यह कर सकते हैं और हमें उनका साथ देना होगा।"

रैना ने लिखा, "इस कारण से भारतीय प्रशंसक आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2021 के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते। हमारे पास खिलाड़ी हैं, हमारे पास लय है- हमें सिर्फ मैदान पर उतरकर योजना को अमलीजामा पहनाना है।"

रैना ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने से विश्व कप के दौरान मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा, "हमारे सभी खिलाड़ी यूएई में हाल में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग में खेले हैं और वे इस माहौल में आठ या नौ मैच खेलकर शीर्ष फॉर्म में हैं। इससे सभी अन्य टीमों पर भारत का पलड़ा भारी है और मेरे नजरिए से यह भारत को टी20 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार बनाता है।"

उन्होंने कहा, "यूएई के हालात काफी हद तक भारत और पाकिस्तान की तरह भी हैं। यह एशियाई टीमों के पास अच्छा मौका है कि वे अपना स्वाभाविक खेल खेलें।" रैना का मानना है कि टूर्नामेंट में भारत की सफलता शीर्ष तीन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा, "मेरी नजर में भारत की बल्लेबाजी की सफलता शीर्ष तीन पर निर्भर करती है। रोहित शर्मा का अतीत में आईसीसी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन रहा है और आईपीएल भी उनके लिए काफी अच्छा रहा।"

रैना ने कहा, "हमें रोहित, लोकेश राहुल और विराट के 15 ओवर तक बल्लेबाजी करने और मंच तैयार करने की जरूरत है। वे ऐसा करके भारतीय टीम के लिए लय तैयार कर सकते हैं। मध्यक्रम में काफी संयोजन हैं और बेशक ऋषभ पंत वहां अहम भूमिका निभाने वाला है। पावर हिटर के रूप में हार्दिक पंड्या भी काफी सक्षम है। लेकिन अगर पारी के उस चरण में शीर्ष तीन खिलाड़ी मौजूद रहते हैं तो ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे भारत हासिल नहीं कर सकता।"

रैना का मानना है कि यूएई में पिचों की प्रकृति को देखते हुए रहस्यमयी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती टूर्नामेंट में भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, "आईपीएल में मेरा अनुभव था कि अगर बात रहस्यमयी स्पिनर की करें तो यूएई और ओमान में उन्हें खेलना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। इससे वरूण चक्रवर्ती भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में अहम खिलाड़ी बन जाता है। उसने दिखाया है कि वह पिच की गति का फायदा उठा सकता है।"

T20 World Cup में धोनी की मौजूदगी से खुश हैं कोहली, कही ये बात

उन्होंने कहा, "वरूण ने सिर्फ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं लेकिन मैं अनुभव की कमी को लेकर चिंतित नहीं हूं। टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं विशेषकर तेज गेंदबाजी आक्रमण में।" रैना को साथ ही यकीन है कि भारत इस टूर्नामेंट में कुछ विशेष हासिल करेगा। उन्होंने कहा, "हम लंबे समय से इस टी20 विश्व कप का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दो साल मुश्किल रहे लेकिन मुझे लगता है कि यूएई और ओमान में हमें कुछ विशेष देखने को मिलेगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल