1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के लिए भारतीय टीम घोषित

आस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के लिए भारतीय टीम घोषित

 Written By: IANS
 Published : Feb 14, 2017 02:03 pm IST,  Updated : Feb 14, 2017 02:03 pm IST

मुंबई: आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस माह के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए मंगलवार को 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है

Team India- India TV Hindi
Team India

मुंबई: आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस माह के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए मंगलवार को 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है जिसमें बल्लेबाज रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा को शामिल नहीं किया गया है। समिति के अनुसार, रोहित, शमी और मिश्रा अपनी चोटों से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके कारण उन्हें पहले दो मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। 

बीसीसीआई के अनुसार, अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने मंगलवार को एक बैठक में टेस्ट श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए टीम का चयन किया। 

बीसीसीआई के अनुसार, आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 23 से 27 फरवरी तक पुणे में, दूसरा मैच चार से आठ मार्च तक बेंगलुरू में, तीसरा मैच 16 से 20 मार्च तक रांची में और चौथा तथा अंतिम टेस्ट मैच 25 से 29 मार्च तक धर्मशाला में खेला जाएगा। 

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, करुण नायर, जयंत यादव, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद और हार्दिक पंड्या।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल