1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ : न्यूजीलैंड के भारतीय हाई कमीशन में दावत करने पहुंची टीम इंडिया, देखें तस्वीरें

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के भारतीय हाई कमीशन में दावत करने पहुंची टीम इंडिया, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 19, 2020 06:40 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 07:27 pm IST

हाई कमिश्नर के निवास पर पार्टी में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री समेत टीम के बाकी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद रहा।

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : @RISHABHPANT17/TWITTER

टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहां टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने और वनडे में मिली करारी हार के बाद अब कोहली की टीम टेस्ट सीरीज में वापसी करना चाहेगी। जिसको लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। हलांकि इसी बीच टीम इंडिया न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन स्थित भारतीय हाई कमिश्नर के निवास पर दावत के लिए पहुंची। जहां कप्तान विराट कोहली समेत पूरी टीम ने भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।  

हाई कमिश्नर के निवास पर पार्टी में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री समेत टीम के बाकी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद रहा। अक्सर भारतीय टीम जब भी विदेशी दौरे पर जाती है तो भारतीय दूतावास में रिसेप्शन पार्टी में हिस्सा लेती है। इसी पार्टी की तस्वीरों को एएनआइ ने जारी किया है।   

बता दें कि दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी से वेलिंग्टन में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।  जिसकी अंक तालिका में जहां भारत एक तरफ 360 अंको के साथ शीर्ष पर है वहीं न्यूजीलैंड की टीम 60 अंको के साथ छठे स्थान पर है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल