1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर शेयर की अनदेखी तस्‍वीरें

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर शेयर की अनदेखी तस्‍वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 11, 2019 11:18 am IST,  Updated : Dec 11, 2019 11:18 am IST

विराट और अनुष्का से दोनों शादी के बंधन में बंधकर 'विरुष्‍का' दो साल पहले 11 दिसंबर, 2017 में बने थे। जबकि ये दोनों पहली बार साल 2013 में मिले थे।

Virat Kohli and Anushka Sharma - India TV Hindi
Virat Kohli and Anushka Sharma  Image Source : @IMVKOHLI/TWITTER

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज ( 11 दिसंबर ) को पत्नी अनुष्का संग अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस ख़ास अवसर पर वो वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज बचाने मैदान में भी टीम के साथ उतरेंगे। हालांकि इससे इतर कप्तान कोहली और बॉलीवुड की मशहूर एक्‍ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने ख़ास मौके पर दो साल पहले इटली में की गई शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है।  

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का से दोनों शादी के बंधन में 'विरुष्‍का' दो साल पहले 11 दिसंबर, 2017 में बने थे। जबकि ये दोनों पहली बार साल 2013 में मिले थे। जिसके बाद से एक दूसरे को डेट कर रहे ‌थे, लेकिन किसी ने भी शादी से पहले सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी। 

ऐसे में शादी की दूसरी साल गिरह पर कोहली ने अनुष्का के साथ शानदार ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, "असल में सिर्फ प्रेम ही है, और कुछ नहीं। और जब भगवान आपको ऐसा कोई इंसान जीवन में दे दे जो हर दिन आपको यही ऐहसास कराता है तो आपके पास बस एक ही फीलिंग होती है, आभार।'

वहीं अनुष्का ने भी एक ब्‍लैक ऐंड वाइट तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'किसी दूसरे इंसान को प्‍यार करना, ईश्‍वर का चेहरा देखने जैसा है। - विक्‍टर ह्यूगो। प्‍यार के बारे में एक चीज ये है कि ये महज एक एहसास नहीं है, ये उससे कहीं ज्‍यादा है। यह उस परमसत्‍य के लिए एक मार्गदर्शक है। मैं बहुत भाग्‍यशाली हूं कि मुझे तुम मिले हो।'

बता दें की टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। जिसका अंतिम मुकाबला भी आज के दिन ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 1-1 से बराबर सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने ख़ास दिन जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल