हम आपको टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की ज़िंदगी का वो राज़ बताने जा रहे हैं जो इंग्लैंड में विराट राज कायम करेगा। हर एक रन पर एक-एक रुपए कमाने वाले विराट। इंग्लैंड में 700 रुपए में सीरीज पर कब्जा जमाने की तैयारी में हैं।
इंग्लिश सरजमीं पर तिरंगा लहराने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कप्तान विराट के कंधों पर है। कोहली भी जानते हैं कि अगर उनको अंग्रेज़ों के गुरुर को चकनाचूर करना है तो फिर बल्ले से विराट हल्ला बोलना होगा। इंग्लैंड दौरे में राहुल द्रविड़ के नाम एक सीरीज में 100.33 की औसत से सबसे ज्यादा 602 रन है। साल 2002 के इस दौरे में भारत ने सीरीज ड्रॉ करवाई थी। जबकि साल 1986 में 3 टेस्ट की सीरीज में दिलीप वेंगसरकर ने 90 की औसत से 360 रन जड़े थे। इस दौरे में टीम इंडिया ने सीरीज जीती थी।
इस बार विराट की बारी है इतिहास रचने की हालांकि पिछले दौरे में विराट का बल्ला रन हड़ताल पर रहा था लेकिन वक्त बदल चुका है। अब विराट को रोक पाना किसी भी टीम के बस में नहीं है। हाल ही में हुए द.अफ्रीकी दौरे में विराट ने 871 रन जड़े। विराट ने अकेले ही दौरे का रुख एकाएक बदल दिया था। ऐसे ही उम्मीद उनके इंग्लैंड दौरे पर भी है। टीम इंडिया को इंग्लैंड में 5 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। अगर सीरीज में विराट लगभग 700 रन बना लेते हैं तो फिर इंग्लैंड में 11 साल के बाद तिरंगा लहरा सकता है क्योंकि एक बार विराट का हल्ला बोलता है तो फिर टीम का मनोबल भी दोगुना हो जाता है और सामने वाले गेंदबाज़ दबाव में आ जाते हैं यानि इंग्लैंड सीरीज में विराट भईया से जितने रुपए कमाएंगे भारत की जीत उतनी पक्की होगी।