1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. West Indies दौरे के लिए Team India रवाना हुई

West Indies दौरे के लिए Team India रवाना हुई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 06, 2016 07:20 am IST,  Updated : Jul 06, 2016 07:20 am IST

टीम इंडिया की 16 सदस्यीय टीम मंगलवार रात वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना हो गई। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को यहां इस महीने के आखिर और अगस्त में करीब 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

Team India
- India TV Hindi
Team India Image Source : PTI

मुंबई: टीम इंडिया की 16 सदस्यीय टीम मंगलवार रात वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना हो गई। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को यहां इस महीने के आखिर और अगस्त में करीब 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वहीं इस दौरे पर टीम इंडिया का साथ देने के लिए नए कोच अनिल कुंबले और अन्य सहयोगी सदस्य भी उपलब्ध रहेंगे।

टीम इंडिया यहां पर अपने दौरे की शुरूआत बसेस्टीर के वार्नर पार्क में वेस्टइंडीज बोर्ड अध्यक्ष एकादश के साथ दो दिवसीय (9 और 10 जुलाई) खेल के साथ करेगी। इसके बाद इसी मैदान में 14 और 16 जुलाई को वार्म-अप फिक्चर मैच खेला जाएगा। इस दौरे का शुरूआती मैच एंटिगुआ के विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 21 से 25 जुलाई तक खेला जाएगा। बाकी तीन मैच सबीना पार्क किंग्स्टन, जमैका (30 जुलाई से 3 अगस्त), सेंट लुसिया के ग्रॉस आइसलैट स्थित डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (9 से 13 अगस्त) और त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में स्थित क्वींस पार्क ओवल में (18 से 22 अगस्त) में खेले जाने हैं।

गौरतलब है कि कैरोबियाई धरती पर टीम इंडिया की पिछली टेस्ट सीरीज साल 2011 में खेली गई थी जिसमें जिसमें भारत को 1-0 से जीत हासिल हुई थी। इस सीरीज के दो मैच ड्रॉ हुए थे। विराट कोहली के लिए बतौर कप्तान यह दौरा काफी अहम होने जा रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल