मेलबर्न: टीम इंडिया ने शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में 27 रन से हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलिया में उसके साथ हुई पहली द्विपक्षीय सीमित ओवर की सिरीज़ जीत ली। तीन मैचों की सिरीज़ के पहले दो मैच टीम इंडिया ने जीत लिये हैं। इस जीत के साथ ही भारत अब तीन बार ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवर की सिरीज़ जीत चुका है। पहली दो सिरीज़ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा अन्य टीमें भी थी।
वनडे सिरीज़ में 1-4 से हार के बादल टीम इंडिया ने इस जीत क साथ शानदार वापसी की है। ये जीत इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मार्च में भारत में टी20 विश्व कप होने वाला है।
जीत की बुनियाद पहले भारतीय बल्ल्बाज़ों ने डाली। ओपनर रोहित शर्मा शिखर धवन ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 94 रन जोड़े। इसके बाद विराट कोहली ने भी 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली और भारतीय बॉलरों के लिये एक अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया।
अश्विन और जडेजा ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरुप गेंदबाज़ी करते हुए कंगारुओं के पैर ही नहीं जमने दिये। बूमरा और जडेजा ने दो-दो विकेट लिये। कप्तान ऐरॉन फ़िंच (74) को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज़ टिक नहीं सका। हां शुरु में फ़िच और शॉन मार्श (23) ने ज़रुर आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े लेकिन मार्श के आउट होने के बाद विकटों की झड़ी सी लग गई।
ऑस्ट्रेलिया की टीम में आज स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर नहीं थे लेकिन फिर भी सिरीज़ विन तो सिरीज़ विन ही होती है।
भारत ने पहला टी20 मैच 37 रन से जीता था। तीसरा और आख़िरी मैच रविवार को सिडनी में होगा।