1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिडनी में ऑस्ट्रेलिया का निकाला दम, T-20 के बादशाह बने हम

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया का निकाला दम, T-20 के बादशाह बने हम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 31, 2016 05:36 pm IST,  Updated : Jan 31, 2016 05:48 pm IST

सिडनी: रोहित शर्मा (52) विराट कोहली (50), सुरेश रैना (नाबाद 49) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने सिडनी क्रिकेट मैदान पर रविवार को रोमांच के भरपूर तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में आस्ट्रेलिया

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

सिडनी: रोहित शर्मा (52) विराट कोहली (50), सुरेश रैना (नाबाद 49) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने सिडनी क्रिकेट मैदान पर रविवार को रोमांच के भरपूर तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में आस्ट्रेलिया को सात विकटों से हराकर सिरीज़ 3-0 से जीत ली। ये भारत की ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवर की द्विपक्षीय सिरीज़ में पहली जीत है। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 198 रनों की विशाल लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने मैच की अंतिम गेंद पर हासिल कर लिया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (26) ने शुरु से ही तेज़ खेल खेला। दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की। शेन वाटसन ने धवन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद आए कोहली ने रोहित के साथ पारी को आगे बढ़ाया और आस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की जमकर धनाई की। दोनों ही खिलाड़ियों को कैमरून वॉयस ने आउट किया।

अंतिम ओवरो में रैना और युवराज सिंह (नाबाद 15) ने आतिशी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई और आस्ट्रेलिया को टी-20 श्रृंखला में 3-0 से हराकर सूपडा साफ किया।

आस्ट्रेलिया की तरफ से वाटसन ने एक और वायस ने दो विकेट लिए।

इसके पहले शेन वाटसन के तूफानी शतक की बदौलत आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां पांच विकेट पर 197 रन बनाए।

वाटसन ने जीवनदान का फायदा उठाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 71 गेंद में छह छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 124 रन बनाए जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उन्हौंने शान मार्श :09: के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 और टे्रविस हेड :26: के साथ चौथे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की।

वाटसन टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ने वाले दुनिया के 15वें और आस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज है। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उनसे अधिक रन आस्ट्रेलिया के नियमित टी20 कप्तान आरोन फिंच :156: ने ही बनाए हैं जो चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। वाटसन पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 में शतक जड़ा। इससे पहले भारत के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम थी जिन्होंने मई 2010 में ब्रिजटाउन में 98 रन बनाए थे।

वाटसन की तूफानी पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने अंतिम 10 ओवर में 117 रन जुटाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल