नई दिल्ली: श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वही प्रदर्शन बरकरार रखने को बेताब है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 वनडे मैचों की सिरीज़ 17 सितंबर से शुर होगी। पहला वनडे मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे मैच के लिए चेन्नई पहुंचने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी बहुत एक्साइटेड दिखाई दिए।
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ट्विटर पर कप्तान विराट कोहली के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। पांड्या ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- 'ऑफ टू चेन्नई, सीरीज के लिए हम बहुत एक्साइटेड हैं और कप्तान खुद भी बहुत एक्साइटेड हैं।'
पांड्या के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी ट्विटर पर भारतीय टीम के युवा स्पिनर अक्षर पटेल के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने भी फोटो के कैप्शन में लिखा, 'ऑफ टू चेन्नई विद मैजेशियन।'
वहीं टीम इंडिया स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'नई सिरीज़ के लिए हमेशा तैयार रहता हूं, ये मुझे काफी पसंद भी है। मेरे लिए दौरे की शुरुआत हो गई है।'