1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया में संजू सैमसन के चयन से काफी खुश हुए गौतम गंभीर, कही ये बड़ी बात

टीम इंडिया में संजू सैमसन के चयन से काफी खुश हुए गौतम गंभीर, कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Oct 25, 2019 01:04 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 01:04 pm IST

भीर ने संजू से कहा है कि यह उनका मौका है जिसे संजू को दोनों हाथों से भुनाना चाहिए।

Sanju Samson- India TV Hindi
Sanju Samson Image Source : TWITTER/SANJU SAMSON

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज संजू सैमसन के चयन से काफी खुश हैं। गंभीर ने संजू से कहा है कि यह उनका मौका है जिसे संजू को दोनों हाथों से भुनाना चाहिए।

गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "संजू सैमसन द्वारा यह शानदार और सही मायने में गैप में खेला गया शॉट। टी-20 टीम में चुने जाने पर बधाई हो। हल्के हाथ, फुर्तीले कदम और उम्मीद है कि संतुलित सिर.. जाओ संजू यह तुम्हारा पल है जो लंबे समय से बाकी था।"

गंभीर लंबे समय से संजू को टीम में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं। संजू लंबे समय से टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे। संजू ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जमा कर चयनकर्ताओं को चयन के लिए विवश कर दिया। जिसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में उनपर नजरें होंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल