कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को जारी प्रेस रिलीज में कैरेबियाई दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की जिसके अनुसार टीम इंडिया 6 जुलाई को वेस्टइंडीज रवाना होगी जहां वह चार टेस्ट मैच खेलेगी। यह दौरा 49 दिनों का होगा।
बीसीसीआई ने बताया कि भारतीय टीम दौरे की शुरुआत दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच से करेगी जबकि दौरा खत्म 18 से 22 अगस्त तक होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच से होगा।
इस दौरे के पहले टीम इंडिया ज़िंबाब्वे जाएगी जहां वह तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। इस दौरे पर टेस्ट कप्तान विराट कोहली नहीं जाएंगे क्योंकि उन्हें आराम दिया जा रहा है। धोनी टीम की अगुवाई करेंगे।
वेस्ट इंडीज़ दौरे पर टीम इंडिया का कार्यक्रम
9-10 जुलाई- दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच
14 से 16- जुलाई- तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच
21 से 25 जुलाई- पहला टेस्ट, एंटिगा
30 जुलाई से 3 अगस्त- दूसरा टेस्ट, जमैका
9 से 13 अगस्त- तीसरा टेस्ट, सेंट लुसिया
18 से 22 अगस्त- चौथा टेस्ट, त्रिनिदाद
23 अगस्त को भारतीय टीम स्वदेश रवाना हो जाएगी। वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की कमान विराट कोहली संभालेंगे। टीम का चयन पहले ही हो चुका है।
टीम:
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मो. शमी, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, स्टुअर्ट बिन्नी।