इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 9वें सीजन के बाद अगले महीने टीम इंडिया जिम्बाब्वे का दौरा करेगी जहां वह तीन वनडे और तीन टी-20 क्रिकेट मैच खेलेगी।
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच जून में तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होंगे।
वनडे सिरीज़ा 11 जून से 15 जून तक और टी-20 सिरीज़ 18 जून से 22 जून तक होगी। बोर्ड के अध्यक्ष विल्फ्रेड मुकोंडिवा ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हम इस दौरे की आधिकारिक घोषणा कर रहे हैं। हमें बेहद खुशी है कि भारतीय टीम जून में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी।'
भारत साल 2010 के बाद से जिम्बाब्वे का लगातार दौरा कर रहा है जिसमें पिछले साल की सीरीज भी शामिल है। इस दौरे पर टीम इंडिया की फुल स्ट्रेंथ टीम जाएगी या युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, ये अभी तय नही है।
लगातार हो रहे क्रिकेट को देखते हुए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, आशीष नेहरा, सुरेश रैना और रोहित शर्मा को इस सीरीज में आराम दिया जा सकता है।
पिछले साल भारत ने जिम्बाब्वे में अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाकर भेजा था। वनडे सीरीज 3-0 से जीतने के बाद वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर ख़त्म हुई थी।