मुंबई। बांग्लादेश के साथ होने वाली टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। चयनकर्ताओं ने टी-20 सीरीज के लिए कप्तान विराट कोहली को आराम दिया है और उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है।
टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में संजू सैमसन और शिवम दुबे को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। टेस्ट टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उसी टीम को रीटेन किया गया है, जिसने दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में हराया था। टेस्ट टीम में हालांकि शाहबाज नदीम का नाम नहीं है। नदीम रांची टेस्ट मैच में कुलदीप यादव के स्थान पर खेले थे, जिन्हें कंधे में चोट थी।
भारतीय टी20 टीम इस प्रकार है:- रोहित शर्मा (कैप्टन), शिखर धवन, केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (wk), वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दूबे, शार्दुल ठाकुर।
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम: विराट कोहली (कैप्टन), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, साहा (wk), आर जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, शुभमन गिल, शुभम गिल, ऋषभ पंत।