1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 140 किलो वजनी रखीम कोर्नवाल ने दिया बड़ा बयान, बोले 'टेस्ट प्रारूप है काफी पसंद'

140 किलो वजनी रखीम कोर्नवाल ने दिया बड़ा बयान, बोले 'टेस्ट प्रारूप है काफी पसंद'

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2019 03:44 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 03:44 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 22 अगस्त से सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में शुरू होगा।

Rakheem Cornwall, Player West Indies- India TV Hindi
Rakheem Cornwall, Player West Indies Image Source : GETTY IMAGES

सेंट जोंस। भारत के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल किए गए हरफनमौला खिलाड़ी रखीम कोर्नवाल का मानना है कि निरंतरता उन्हें खेल के सबसे लंबे प्रारूप के लिए उपयुक्त बनाती है। 26 साल का यह खिलाड़ी अपनी भारी भरकम कद काठी के लिए जाना जाता है। रखीम की लंबाई छह फुट छंह इंच है और वजन 140 किलो है। उनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 55 मैचों में 260 विकेट और 2,224 रन दर्ज हैं। 

क्रिकेट वेस्टइंडीज की वेबसाइट ने रखीम के हवाले से लिखा है, "टीम के लिए चुने जाना शानदार एहसास है। मैं यह लंबे समय से हासिल करने की कोशिश कर रहा था। अगर मैं पहले टेस्ट में अंतिम-11 में चुना जाता हूं तो और अच्छा होगा। मैं बस जाकर अच्छा करना चाहता हूं। मैं अपने दोस्तों तथा परिवार को निराश नहीं कर सकता।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि टेस्ट प्रारुप मेरे खेल को भाता है क्योंकि खिलाड़ी को सफल होने के लिए निरंतरता की जरूरत होती है और अभी तक मैंने इस चुनौती का काफी लुत्फ उठाया है।"

2017 में भारत के विंडीज दौरे पर अभ्यास मैच से सुर्खियों में आने वाले रखीम ने कहा, "मैंने बीते वर्षो में काफी मेहनत की है। मैं हमेशा अपने आप को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। मुझे लगता है कि मैं यह जारी रख सकता हूं।"

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 22 अगस्त से सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में शुरू होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल