1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में नहीं खेल पाएगा ये बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में नहीं खेल पाएगा ये बल्लेबाज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 22, 2018 02:55 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 02:57 pm IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब वो तीसरे टेस्ट में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी लेकिन उससे पहले ही प्रोटीज टीम को बड़ा झटका लगा है।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट...- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

जोहानिसबर्ग: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब वो तीसरे टेस्ट में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी लेकिन उससे पहले ही प्रोटीज टीम को बड़ा झटका लगा है।

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज तेम्बा बावुमा उंगली में चोट के कारण भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पायेंगे। बावुमा की अनामिका में पिछले हफ्ते घरेलू वनडे टूर्नामेंट में केप कोबराज की ओर से खेलते हुए चोट लग गयी थी और उनके तीन से चार हफ्ते तक क्रिकेट से बाहर होने की उम्मीद है। 

 तेम्बा बावुमा
तेम्बा बावुमा

हालांकि चोट के बावजूद बावुमा दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम का हिस्सा बने रहेंगे, चयनकर्ताओं ने उनकी जगह किसी अन्य को नहीं चुनने का फैसला किया है। हालांकि वह भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट की अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल