1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय धनकुबेरों की सूची में धोनी, कोहली, तेंदुलकर टाप टेन में

भारतीय धनकुबेरों की सूची में धोनी, कोहली, तेंदुलकर टाप टेन में

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2015 12:59 pm IST,  Updated : Dec 11, 2015 12:59 pm IST

फोब्र्स की ताजा सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय हस्तियों में वनडे और टी20 क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, टेस्ट कप्तान विराट कोहली और चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शीर्ष दस में हैं।

Forbes- India TV Hindi
Forbes

नयी दिल्ली: फोब्र्स की ताजा सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय हस्तियों में वनडे और टी20 क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, टेस्ट कप्तान विराट कोहली और चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शीर्ष दस में हैं। पत्रिका ने एक अक्तूबर 2014 से 30 सितंबर 2015 की अवधि में हस्तियों की कमाई के अलावा शोहरत को भी ध्यान में रखकर सूची तैयार की है । शीर्ष दस में बालीवुड और क्रिकेटरों का दबदबा है। क्रिकेटरों में धोनी सबसे उपर है जो 119 . 33 करोड़ रूपये की सालाना कमाई के साथ चौथे स्थान पर हैं।

टेस्ट कप्तान विराट कोहली सातवें स्थान पर हैं जिनकी कमाई 104 . 78 करोड़ रूपये रही। वहीं क्रिकेट को अलविदा कह चुके महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कोहली से एक पायदान नीचे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट श्रृंखला में मैन आफ द सीरिज रहे क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं जो 31वें स्थान पर हैं।

सबसे ज्यादा फायदे में रही हस्तियों में क्रिकेटर रोहित शर्मा शामिल हैं जो 38 पायदान चढकर 12वें स्थान पर हैं। समग्र सूची में बालीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान शीर्ष पर हैं जबकि सलमान खान दूसरे और अमिताभ बच्चन तीसरे स्थान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल