1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व विकेटकीपर ने स्मिथ को फिर से टेस्ट कप्तान बनाए जाने की वकालत की

पूर्व विकेटकीपर ने स्मिथ को फिर से टेस्ट कप्तान बनाए जाने की वकालत की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2021 08:47 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 08:47 pm IST

इयान हीली ने पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को फिर से टेस्ट टीम का नेतृत्व दिये जाने की वकालत करते हुए कहा कि गेंद से छेड़छाड़ मामले में वह पहले ही ‘कुछ किये बिना बड़ी कीमत चुका चुके है।’ 

पूर्व विकेटकीपर ने...- India TV Hindi
पूर्व विकेटकीपर ने स्मिथ को फिर से टेस्ट कप्तान बनाए जाने की वकालत की Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को फिर से टेस्ट टीम का नेतृत्व दिये जाने की वकालत करते हुए कहा कि गेंद से छेड़छाड़ मामले में वह पहले ही ‘कुछ किये बिना बड़ी कीमत चुका चुके है।’ मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के कारण हुए विवाद के बाद स्मिथ ने कप्तान और डेविड वार्नर ने उपकप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद टिम पेन को टेस्ट और आरोन फिंच को सीमित ओवरों के प्रारूप की कप्तानी सौपी गयी थी।

मोहम्मद सिराज ने 44 साल बाद गाबा के मैदान पर दोहराया इतिहास, बनाया यह खास रिकॉर्ड

हीली ने सेन रेडियो से कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि अब से 12 से 18 महीने में वह टीम की कप्तानी करे, अगर वह चाहते है तो। क्योंकि वह पहले ही काफी भुगत चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं चाहता हूं कि वह मजबूती से कप्तानी करें और खेल के शानदार नेतृत्वकर्ता बन कर आलोचकों को जवाब दे। मैं चाहता हूं कि वह वापसी करें, उन्होंने कुछ नहीं करने के बाद भी बड़ी कीमत चुकाई थी।’’

बल्लेबाजी में हुए 'फ्लॉप' तो फील्डिंग में रोहित शर्मा ने कर दिया कमाल, ब्रिसबेन में बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि उन्हें हाल ही में टीम का इकलौता उप-कप्तान बनाया गया था। इससे पहले वह ट्रेविस हेड के साथ इस जिम्मेदारी को साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कमिंस को टेस्ट से पहले अनुभव हासिल करने के लिए वनडे में कप्तानी की जिम्मेदारी दी जानी चहिये। ऑस्ट्रेलिया के लिए इससे पहले रे लिंडवाल भारत के खिलाफ 1956 में टेस्ट में कप्तानी करने वाले आखिरी तेज गेंदबाज थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल