1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सहवाग का बड़ा बयान कहा ''जिस दिन बॉलर्स ने विकटे लेने बंद कर दिए उसी दिन से कोहली का पतन शुरु''

सहवाग का बड़ा बयान कहा ''जिस दिन बॉलर्स ने विकटे लेने बंद कर दिए उसी दिन से कोहली का पतन शुरु''

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2018 03:16 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 03:26 pm IST

युज़वेंद्र चहल और कुलदीप यादव की वजह से भारतीय गेंदबाज़ी बेहद मज़बूत हुई है लेकिन जिस दिन बॉलर्स ने विकटे लेने बंद कर दिए उसी दिन से कोहली का पतन शुरु हो जाएगा.

Chahal, Kohli, Yadav- India TV Hindi
Chahal, Kohli, Yadav

नयी दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व तूफ़ानी ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर एक सनसनीख़ेज़ बयान दिया है. सहवाग ने कहा है: 

''स्पिनर युज़वेंद्र चहल और कुलदीप यादव की वजह से भारतीय गेंदबाज़ी बेहद मज़बूत हुई है. कोहली 2019 विश्व को देखते हुए अपने गेंदबाज़ों का बहुत अच्छी तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं. टीम इंडिया का जुझारुपन कोहली की ताक़त है और मुझे यक़ीन है कि ये टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में कमाल कर सकती है. कोहली की कप्तानी की सबसे अच्छी बात ये है कि वह खिलाड़ियों से उनका बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करवा लेते हैं लेकिन जिस दिन बॉलर्स ने विकेटे लेने बंद कर दिए उसी दिन से कोहली का पतन शुरु हो जाएगा. कोहली की ताक़त उनकी मौजूदा बॉलिंग लाइन-अप है."  

आक्रामकता कोहली की ताक़त

इंडिया टीवी के शो ''क्रिकेट की बात'' में आक्रामकता को कोहली की ताक़त बताते हुए सहवाग ने कहा: "मुझे याद है एक बार राहुल ड्रविड ने कहा था कि आक्रामकता कोहली को सूट करती है. आक्रामकता सफलता की गारंटी नहीं है लेकिन कोहली के मामले में ये उनकी ताक़त साबित हुई है."

सहवाग का मानना है कि बतौर कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता लाजवाब है और वह सौरव गांगुली का बेहतर रुप (upgraded version) हैं. वह हालंकि कोहली की तुलना पूर्व कप्तानों से नहीं करना चाहेंगे लेकिन फिर भी इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "कोहली की आक्रामकता की तुलना सौरव गांगुली से की जा सकती है. दरअसल वह गांगुली की आक्रामकता का बेहतर स्वरुप हैं. गांगुली की कप्तानी में हमने विदेश में कई लाजवाब जीत हासिल की और यही काम कोहली भी अभी तक करते आए हैं."

कोहली की अगुवाई में भारत ने साउथ अफ़्रीका में 25 साल के बाद कोई सिरीज़ जीती है. इंडिया ने 6 मैचों की वनडे सिरीज़ पर 4-1 से क़ब्ज़ा कर लिया है. छठा और अंतिम मैच शुक्रवार को सेंचुरियन में खेला जाना है. 

कोहली हैं नंबर वन कप्तान

कोहली की कप्तानी की तारीफ़ करते हुए सहवाग ने कहा, "सिरीज़ में जीत के लिहाज़ से कोहली नंबर एक कप्तान हैं. अगर हम पिछली आठ सिरीज़ जीत का आंकलन करों तो पाएंगे कि कोहली वह हमारे सबसे बेस्ट कप्तान हैं." 

मौजूदा वनडे सिरीज़ में कोहली ने पांच मैचों में 429 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं. सहवाग के अनुसार कोहली में समय के साथ परिपक्वता आई है और वह कप्तानी के दबाव में नहीं आते. कप्तानी से उनका विश्वास बढ़ा है. वह अपने खेल को नयी ऊंचाइंयों तक ले गए हैं जो दूसरे नहीं कर पाए थे.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल