1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोटिल शिखर धवन को निगरानी में रखा जाएगा

चोटिल शिखर धवन को निगरानी में रखा जाएगा

 Reported By: IANS
 Published : Jun 11, 2019 09:02 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 09:32 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को फिलहाल निगरानी में रखा जाएगा। धवन के अंगूठे में फ्रैक्च र है और इस कारण वह तीन सप्ताह के लिए मैदान से दूर हो सकते हैं।

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन Image Source : GETTY IMAGE

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रखा जाएगा। बीसीसीआई ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर है और इस कारण वह तीन सप्ताह के लिए मैदान से दूर हो सकते हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ होने वाले दो मैचों में नहीं खेल सकेंगे।

बीसीसीआई ने कहा है, "धवन इस समय बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि धवन इंग्लैंड में ही रहेंगे और उनकी चोट पर नजर रखी जाएगी। धवन को बाएं हाथ की तर्जनी और अंगूठे के बीच में चोट है।"

धवन ने रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ हुए विश्व कप मुकाबले में शानदार 117 रन बनाए थे और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। भारत ने वह मैच 36 रनों से जीता था।

उसी मैच में बल्लेबाजी के दौरान आस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन कल्टर नाइल की एक गेंद धवन के अंगूठे पर लग गई थी। अपनी पारी के बाद धवन ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहे और बर्फ से चोट की सेकाई करते रहे। वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके थे। रवींद्र जडेजा ने धवन की जगह पर फील्डिंग की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल