कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आज यहां बारिश के कारण बीच में खेल रोकना पड़ा। भारत ने तब आठ विकेट पर 292 रन बनाये थे। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब चेतेश्वर पुजारा 135 और इशांत शर्मा दो रन पर खेल रहे थे।
भारत की दिन की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम सिंहलीज स्पोट्र्स क्लब में सुबह के सत्र में 30 . 5 ओवरों में 69 रन ही जोड़ पाई जबकि उसने दो विकेट गंवाए। मैच की शुरूआत 15 मिनट पहले हुई और श्रीलंका की टीम ने जल्द ही दबदबा बना लिया।
भारत दो विकेट पर 50 रन से आगे खेलने उतरा। प्रसाद ने दिन के पहले ही ओवर में कप्तान विराट कोहली :18: के खिलाफ पगबाधा की दो विश्वसनीय अपील की जिसे अंपायर नाइजेल लांग ने ठुकरा दिया।