1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. काउंटी चैम्पियनशिप के मैच कम कराने के बजाय सत्र रद्द कर देना चाहिए - नासिर हुसैन

काउंटी चैम्पियनशिप के मैच कम कराने के बजाय सत्र रद्द कर देना चाहिए - नासिर हुसैन

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2020 11:19 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 11:21 pm IST

ब्रिटेन में लॉकडाउन की वजह से 28 मई तक कोई भी पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है।

Bat and Ball- India TV Hindi
Bat and Ball Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को लगता है कि अगर कोविड-19 महामारी के चलते काउंटी चैम्पियनशिप छोटी होती है तो इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को इस सत्र में आयोजित नहीं करना चाहिए। काउंटी चैम्पियनशिप 12 अप्रैल से शुरू होनी थी लेकिन ब्रिटेन में लॉकडाउन की वजह से 28 मई तक कोई भी पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है।

हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘अगर आप काउंटी चैम्पियनशिप के साथ न्याय नहीं कर सकते तो मुझे इसे आयोजित करने का कोई मतलब नहीं लगता या फिर इसे उचित तरीके से आयोजित कीजिये। ’’ 

बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सभी खेल गतिविधियाँ बंद कर दी गई है। इतना ही नहीं आगामी टोक्यो ओलंपिक को भी एक साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। जिसके बाद आईपीएल के आगामी सीजन पर भी तलवार लटकी हुई है। ऐसे में अब इंग्लैंड में होने वाले काउंटी क्रिकेट भी संकट के काले बादल मंडराने लगे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल