1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI World Cup 2027 से फिलहाल बाहर हुई वेस्टइंडीज, लेकिन अभी भी बचा एंट्री का एक रास्ता

ODI World Cup 2027 से फिलहाल बाहर हुई वेस्टइंडीज, लेकिन अभी भी बचा एंट्री का एक रास्ता

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 11, 2026 12:42 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 12:42 pm IST

वनडे विश्व कप 2027 में कौन कौन सी टीमें खेलेंगी, इसकी तस्वीर धीरे धीरे साफ होने लगी है। इस बीच वेस्टइंडीज की टीम डायरेक्ट क्वालीफिकेशन से चूक गई है, लेकिन उसके लिए रास्ते अभी पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं।

shai hope- India TV Hindi
शे होप Image Source : GETTY

वनडे विश्व कप 2027 अब करीब आता जा रहा है। धीरे धीरे इसके शुरू होने के दिन कम हो रहे हैं। इस बीच टीमों की धुकधुकी भी बढ़ती जा रही है। अब दो बार की विश्व चैंपिय​न टीम वेस्टइंडीज को फिलहाल इससे बाहर होना पड़ा है। अब ये तय हो गया है कि उसकी डायरेक्ट एंट्री नहीं होगी, लेकिन उसके पास एक और विकल्प अभी बचा हुआ है। हालांकि इसके लिए उसे काफी मेहनत करनी होनी। इस बीच ये कहना सही नहीं होगा कि वेस्टइंडीज की टीम अब अगले साल होने वाला विश्व कप नहीं खेल पाएगी। 

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को दूसरे वनडे में तीन विकेट से हराया

इस वक्त अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था, इसके रद होने से आयरलैंड की डायरेक्ट एंट्री की उम्मीदों का पूरी तरह से खत्म कर दिया था। इसके बाद दूसरा मैच अफगानिस्तान ने तीन विकेट से जीत लिया और इसके साथ ही ये भी तय हो गया कि अब वेस्टइंडीज की टीम सीधे विश्व कप में अपनी जगह नहीं बना पाएगी। 

आईसीसी रैंकिंग के आधार पर तय होंगी टॉप टीमें

दरअसल साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने तो मेजबान होने के नाते अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी। इसके बाद टीमों का सिलेक्शन आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर होना था। वैसे तो इसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर रखी गई है, लेकिन अभी से तय हो गया है कि कौन सी टीम यहां से जाएंगी और कौन सी नहीं जा पाएंगी। इतना ही नहीं अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर अपनी जगह पक्की कर ली है, क्योंकि उसकी रेटिंग में इजाफा हुआ है। अब तक कुल मिलाकर 10 टीमों ने इसमें अपनी जगह पक्की कर ली है। बाकी टीमें आनी बाकी है। 

वेस्टइंडीज को मिलेगा विश्व कप क्वालीफायर खेलने का मौका

अब सवाल ये है कि रैंकिंग के आधार पर तो वेस्टंडीज की संभावना अब पूरी तरह से खत्म हो गई है तो उसके पास विकल्प क्या है। वेस्टइंडीज के पास अब क्वालीफायर खेलकर अपनी जगह पक्की करने का मौका है। आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर अगले साल यानी 2027 की फरवरी में होने हैं, लेकिन वो कहां होंगे, इसको लेकर आईसीसी ने कुछ अपडेट नहीं दिया है। यानी वेस्टइंडीज को अब फरवरी में क्वालीफायर खेलना होगा, लेकिन इसका रास्ता इतना आसान नहीं है। 

कैसा होगा वनडे विश्व कप क्वालीफायर का फॉर्मेट

विश्व कप क्वालीफायर में कुल मिलाकर 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें रैंकिंग में सबसे नीचे के दो देश हिस्सा लेंगे। इसके अलावा चार टीमें विश्व कप लीग 2 से आएंगी, जो अंक तालिका में टॉप पर होंगी। इसके अलावा क्वालीफायर प्लेऑफ से चार टीमें आएंगी। इस तरह से कुल 10 टीमों का टूर्नामेंट होगा, जो वेस्टइंडीज को खेलना होगा। इन 10 में से जो चार टीमें टॉप पर होंगी, वो विश्व कप में खेलने के लिए जाएंगी। इन चार में से जो टीम टॉप पर रहेगी, वो तो सीधे विश्व कप में चली जाएगी, लेकिन बाकी तीन टीमों के लिए एक सुपर सीरीज खेली जाएगी। इसमें से केवल एक ही टीम आगे जाएगी, बाकी दो टीमें यहीं से बाहर हो जाएंगी। 

साल 2023 का वनडे विश्व कप भी नहीं खेल पाई थी वेस्टइंडीज की टीम

यानी अब वेस्टइंडीज को जब क्वालीफायर में खेलने का मौका मिलेगा तो उसे या तो टॉप पर रहना होगा, नहीं तो अगर नीचे की तीन टीमों में रही तो फिर जो तीन टीमों का टूर्नामेंट होगा, उसमें पहले नंबर पर रहना होगा। यानी जैसा कि हमने पहले ही बताया कि वेस्टइंडीज के लिए ये रास्ता काफी ज्यादा मुश्किल होगा। एक हार से उसका खेल यहां भी खराब हो सकता है। टीम साल 2023 के​ विश्व कप में भी नहीं खेल पाई थी। अब अगर इस बार भी टीम बाहर रह गई तो​ फिर लगातार दो बार ऐसा हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें

किस चैनल पर आएंगे भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच, जियो हॉट स्टार को तो भूल जाइए

बांग्लादेश की निकल गई सारी हेकड़ी, भारतीय टीम के दौरे को लेकर व्याकुल है बोर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल