1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में एक बार फिर खेलने के लिए बेताब हैं नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिचाने

IPL में एक बार फिर खेलने के लिए बेताब हैं नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिचाने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2020 04:17 pm IST,  Updated : May 13, 2020 04:17 pm IST

नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने का मानना है कि उनके देश में काफी प्रतिभाशाली क्रिकेटर मौजूद हैं और प्रत्येक खिलाड़ी वैश्विक खेल समुदाय में देश को आगे ले जाने के लिए उत्सुक है। 

IPL में एक बार फिर खेलने...- India TV Hindi
IPL में एक बार फिर खेलने के लिए बेताब हैं नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिचाने Image Source : GETTY IMAGES

नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने का मानना है कि उनके देश में काफी प्रतिभाशाली क्रिकेटर मौजूद हैं और प्रत्येक खिलाड़ी वैश्विक खेल समुदाय में देश को आगे ले जाने के लिए उत्सुक है। लामिचाने नेपाल के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में खेले है और उनका मानना है कि उनकी राष्ट्रीय टीम ने शीर्ष स्तर के क्रिकेट खेलने पर अपनी नजरें टिकाई हुई हैं। लामिचाने ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ इंस्टाग्राम लाइव सत्र के दौरान ये सभी बातें की और लीग में खेलने का अनुभव साझा किया। नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने दो साल पहले आईपीएल में डेब्यू किया था।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ इंस्टाग्राम लाइव सत्र में नेपाल के सबसे शानदार खिलाड़ी लामिचाने ने कहा, ‘‘मुझे नेपाल के प्रत्येक खिलाड़ी में अच्छा खेलने की ललक दिखायी देती है। मैं जानता हूं कि सभी बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं और नेपाल को उसी मुकाम पर लाना चाहते हैं जहां हम भारत जैसी टीम के साथ खेल सकें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि हम जल्द ही ऐसा कर सकते हैं लेकिन इसके लिये अहम चीज होगी कि हम सीखते रहें और कड़ी मेहनत करते रहें।’’

लामिचाने ने कहा, ‘‘मैं अपनी बहन के साथ रहता था और हर दिन ट्रेन से 20 किमी की यात्रा किया करता था। जब मैं 15 साल का था तो मुझे एक दिन पता चला कि हमारी राष्ट्रीय टीम के कोच हमारी अकादमी में आयेंगे। मैं उन्हें देखने के लिये काफी उत्सुक था, मैं उनके सामने गेंदबाजी करने के बारे में नहीं सोच रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसके बाद से काफी सुधार किया है, मैं भाग्यशाली हूं कि दुनिया भर में लगभग सभी लीगों में खेल चुका हूं। दिल्ली कैपिटल्स ने मुझे 2018 में लिया था, तब से मैंने यहां अपने साथियों और कोचों से काफी कुछ सीखा है और मैं फिर इसमें खेलने के लिये बेताब हूं।’’

गौरतलब है कि संदीप लामिचाने की उम्र अभी 19 साल है और मई 2018 में उन्होंने नेपाल की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। लामिचाने नेपाल की ओर से अभी तक 10 वनडे, 21 T20I वनडे खेल चुके। इसमें उनके नाम क्रमश:  23 और 34 विकेट दर्ज हैं। यही नहीं, संदीप को दुनियाभर की लीगों में 77 T20 मैच खेलने का अनुभव है जिसमें उन्होंने 105 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल के 9 मैचों में वह दिल्ली की ओर से 13 विकेट झटक चुके हैं। 

(With PTI inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल