1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 : जब डर के मारे टीम की हालत हो गई थी बुरी, KKR कोच मैकुलम ने किया खुलासा

IPL 2021 : जब डर के मारे टीम की हालत हो गई थी बुरी, KKR कोच मैकुलम ने किया खुलासा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2021 01:19 pm IST,  Updated : Sep 14, 2021 01:45 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि आईपीएल के पहले चरण में भारत में जब कोरोना महामारी फैली तब डर के मारे उन सभी की बुरी हालत थी।

IPL 2021 : जब डर के मारे टीम...- India TV Hindi
IPL 2021 : जब डर के मारे टीम की हालत हो गई थी बुरी, KKR कोच मैकुलम ने किया खुृलासा Image Source : GETTY

दुबई। कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि आईपीएल के पहले चरण में भारत में जब कोरोना महामारी फैली तब डर के मारे उन सभी की बुरी हालत थी। केकेआर के स्पिनर वरूण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वारियर सबसे पहले मई में कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे जब आईपीएल चल रहा था जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया। केकेआर का प्रदर्शन पहले हाफ में अच्छा नहीं रहा और टीम सातवें स्थान पर है लेकिन मैकुलम को उम्मीद है कि 19 सितंबर से यूएई में लीग फिर शुरू हाोने पर टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने केकेआर की वेबसाइट पर लिखा,‘‘ हम दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम एक दूसरे का मनोबल बढ़ाना होगा और अगले चार से पांच सप्ताह शानदार प्रदर्शन करना होगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ पिछली बार सत्र के पहले चरण के दौरान मुझे लगता है कि हम बहुत ज्यादा डरे हुए थे ।’’ उस समय भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप था जिसमें कई जानें गई। केकेआर के साथ एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल के सफल का आगाज करने वाले 39 वर्ष के मैकुलम अब कोच हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर आगे आयेगी ।

अपनी कोचिंग शैली के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ जब मैने भारत छोड़ा तो हर किसी ने कोच के रूप में मुझे जान लिया था और अब उन्हें यह भी पता है कि मैं टीम से कैसा प्रदर्शन चाहता हूं। ’’ केकेआर का सामना 20 सितंबर को अबुधाबी में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल