1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने कहा, धर्मशाला में भी मुकाबला कांटे का होगा

विराट कोहली ने कहा, धर्मशाला में भी मुकाबला कांटे का होगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2017 06:46 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 06:46 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि धर्मशाला में भी मुकाबला कांटे का होगा।

Virat Kohli | AP Photo- India TV Hindi
Virat Kohli | AP Photo

रांची: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि धर्मशाला में भी मुकाबला कांटे का होगा। धर्मशाला में इस टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा और कप्तान कोहली का कहना है कि उनकी टीम इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने की हरसंभव कोशिश करेगी।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में दोनों टीमों के बीच खेला गया टेस्ट बेहद ही रोमांचक रहा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। एक समय भारत की पकड़ इस मैच पर बेहद मजबूत लग रही थी और उम्मीद थी कि भारतीय टीम यह मैच आसानी से जीत जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शॉन मार्श और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत के जबड़े से जीत छीन ली।

पढ़ें: IND Vs AUS: ड्रॉ हुआ रांची टेस्ट, धर्मशाला में होगा निर्णायक मुकाबला

कोहली से जब धर्मशाला में होने वाले अंतिम और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए उनकी टीम की योजना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘धर्मशाला का मैच रांची टेस्ट मैच से कुछ अलग नहीं होगा और हम तीसरे टेस्ट मैच में दिए गए प्रदर्शन को जारी रखने की हर कोशिश करेंगे। हमने इस टेस्ट में अपनी क्षमता का 120 प्रतिशत दिया है और यही हम अंतिम टेस्ट मैच में भी करेंगे और स्वयं को एक अच्छे स्तर पर रखने की कोशिश करेंगे।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल