1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लगातार तीसरी पारी में फ्लॉप साबित हुए संजू सैमसन, गिर सकती है गाज

लगातार तीसरी पारी में फ्लॉप साबित हुए संजू सैमसन, गिर सकती है गाज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 02, 2020 07:53 pm IST,  Updated : Feb 02, 2020 07:53 pm IST

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरी बार बल्लेबाजी में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए। ऐसे में वह टीम इंडिया से अपनी जगह गंवा सकते हैं।

sanju samson, virat kohli, rohit sharma, india vs new zealand, kane williamson, rishabh pant, sanju - India TV Hindi
Sanju samson Image Source : GETTY IMAGES

केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारतीय टीम में स्थान पक्का करने का स्वर्णिम मौका भुनाने से चूक गए। लगातार तीन पारियों में नाकाम रहने के बाद अब सैमसन को मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मुकाबले में भी सैमसन को पारी की शुरुआत का मौका मिला लेकिन वह सिर्फ दो रन बनाकर गैरजिम्मेदाराना तरीके से आउट हुए।

इससे पहले सैमसन को वेलिंग्टन में भी पारी की शुरुआत का मौका मिला था लेकिन वह सिर्फ आठ रन बनाकर गैरजरूरी शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए।

टी-20 फारमेट में दो शतक तथा 21 अर्धशतक के साथ 3000 से अधिक रन बना चुके सैमसन को लम्बे समय के बाद पुणे में श्रीलंका के साथ हुए टी-20 मैच में मौका मिला था लेकिन वह छह रन बनाकर आउट हो गए थे।

इन तीन मैचों में से सैमसन ने सिर्फ एक मैच में विकेटकीपिंग की। पुणे में उन्होंने एक स्टम्प किया था लेकिन बाद के मुकाबलों में लोकेश राहुल ही विकेटकीपर के तौर पर कप्तान विराट कोहली की पसंद रहे।

तीन मैचों में सैमसन की फील्डिंग अच्छी रही।

सैमसन अब तक चार टी-20 मुकाबलों में सिर्फ 35 रन बना सके हैं। 19 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है और चार मैचों में उन्होंने दो कैच और एक स्टम्प किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल