1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मानसिक स्वास्थ्य की चिंताओं की वजह से वेस्टइंडीज दौरे से हटा था ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

मानसिक स्वास्थ्य की चिंताओं की वजह से वेस्टइंडीज दौरे से हटा था ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Jul 16, 2021 04:24 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 04:24 pm IST

सैम्स ने कहा, "मुझे इस बात का कोई दुख नहीं है। मुझे इसका ख्याल आया था लेकिन अंत में मैंने यह फैसला आगे को देखते हुए लिया।"  

This Australian player was pulled from the West Indies tour due to mental health concerns- India TV Hindi
This Australian player was pulled from the West Indies tour due to mental health concerns Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेनियल सैम्स का कहना है कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से हटने का दुख नहीं है क्योंकि वह इससे मानसिक स्वास्थ्य चिंताओं की वजह से हटे थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विंडीज दौरे पर है। सैम्स इस दौरे से हट गए थे।

सैम्स ने कहा, "मुझे इस बात का कोई दुख नहीं है। मुझे इसका ख्याल आया था लेकिन अंत में मैंने यह फैसला आगे को देखते हुए लिया।"

उन्होंने कहा, "परिवार सबसे ज्यादा जरूरी होता है और इसके बाद मेरा मानसिक स्वास्थ्य जरूरी है। मैंने यह फैसला घर जाने के लिए किया जिससे लंबे समय तक सही रहूं। मैं वहां जाना पसंद करता लेकिन मेरे ख्याल से यह मेरे तथा मेरे परिवार के लिए सही फैसला है।"

सैम्स ने भारत के खिलाफ डेब्यू किया था और उन्होंने अबतक चार मैच खेले हैं। वह इस बारे में अनिश्चित हैं कि खिलाड़ी इतने लंबे बायो बबल में किस तरह ढल रहे हैं।

सैम्स ने कहा, "यह ऐसा है जिसमें हम ढले नहीं है लेकिन हमें इसमें ढलना होगा और खुद को इसके लिए तैयार करने के प्लान ढूंढने होंगे। यह ऐसा है जिसके बारे में सोचता हूं लेकिन मुझे खुद को बबल में ढालना होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल