1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब पंडित से माइक लेकर सातों वचनों पर ऊंची आवाज़ में तीन बार विराट कोहली ने कहा ''हां''

जब पंडित से माइक लेकर सातों वचनों पर ऊंची आवाज़ में तीन बार विराट कोहली ने कहा ''हां''

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 15, 2017 01:53 pm IST,  Updated : Dec 16, 2017 05:33 pm IST

विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी कर ली. हालंकि शादी सीक्रेट थी फिर भी मीडिया की नज़रों से बच नहीं सकी. अभी भी कुछ ऐसी ख़बरें आ रही हैं जो बेहद दिलचस्प हैं.

Anushka, Kohli- India TV Hindi
Anushka, Kohli

11 दिसंबर को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली में शादी कर ली. हालंकि शादी सीक्रेट थी फिर भी मीडिया की नज़रों से बच नहीं सकी. दोनों सेलेब्रेटीज़ हैं तो ज़ाहिर है ऐसे में लोगों की उत्सुकता ज़ाहिर है. हालंकि शादी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर आ गया है लेकिन अभी भी कुछ ऐसी ख़बरें आ रही हैं जो बेहद दिलचस्प हैं. (दोहरे शतक के बाद आसमान पर उड़ रहे रोहित शर्मा को अनुष्का ने उतारा नीचे, नाम न बदलने के सुझाव का यूं दिया जवाब)

मीडिया की ख़बरों के मुताबिक़ जिस पंडित ने कोहली-अनुष्का की शादी करवाई उन्हें अंतिम समय तक पता नहीं था कि फेरे किसे पड़ाने हैं. पंजाब में कपूरथला के पास के गांव के रहने वाले और अब इटली में बसे पवन कौशल ने दोनों की शादी करवाई है. उन्हें एक एजेंसी ने बुक करवाया था लेकिन ये नहीं बताया था कि किसकी शादी करवानी है. पंडित कौसल जब विवाह मंडप में पहुंचे तो उन्होंने सामने कोहली और अनुष्का को बैठा पाया. 

Pawan Kaushal
Pawan Kaushal

उन्होंने बताया कि शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई और उन्होंने बक़ायदा मंत्रोच्चारण के साथ दोनों के फेरे पड़वाए. उन्होंने एक और दिलचस्प बात बताई. पंडित जी के अनुसार सात फेरे के बाद जब सात वचन लेने की रस्म आई तो कोहली ने ऐसा कुछ किया जिसे देखकर सब लोग चौक गए. दरअसल कोहली ने अचानक पंडित जी से माइक लेकर सातों वचनों पर ऊंची आवाज़ में तीन बार ''हां'' कहा. 

आपको बता दें कि शादी समारोह में 40-50 पारिवारिक सदस्यों के अलावा कुछ ख़ास लोग ही मौजूद थे.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल