1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो इस वजह से टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में नहीं भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

तो इस वजह से टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में नहीं भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2019 11:16 am IST,  Updated : Jan 29, 2019 11:16 am IST

पिछले काफी समय से आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाता था। जिससे दोनों के बीच मुकाबला होना पहले से तय होता था। लेकिन इस बार आईसीसी ने ऐसा नहीं किया है।

तो इस वजह से टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में नहीं भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान- India TV Hindi
तो इस वजह से टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में नहीं भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान Image Source : AP

आईसीसी ने मंगलवार को साल 2020 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। बता दें कि साल 2020 में महिला और पुरुष दोनों के टी20 वर्ल्ड कप खेले जाएंगे और ये पहला मौका होगा जब दोनों विश्व कप अलग-अलग खेले जाएंगे। आईसीसी ने सभी टीमों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में थोड़ा चौंकाने वाला ये रहा कि काफी समय बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में नहीं हैं। पिछले काफी समय से आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाता रहा है। जिससे दोनों के बीच मुकाबला होना पहले से तय होता था। 

लेकिन इस बार आईसीसी ने ऐसा नहीं किया है। जिसका मतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में कोई मुकाबला नहीं होगा। हालांकि नॉकआउट स्टेज में दोनों टीमों के बीच मुकाबला हो सकता है लेकिन ये इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीम नॉटआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करती है। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल या फाइनल भी खेला जा सकता है लेकिन इसके लिए पहले दोनों टीमों को क्वालीफाई करना होगा। 

2011 के बाद पहली बार नहीं हैं आमने-सामने

आपको बता दें कि 2011 विश्व कप के बाद ये पहली बार है जब भारत आईसीसी इवेंट के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान से नहीं भिड़ेगा। दोनों टीमों ने 2011 से पांच आईसीसी टूर्नामेंटों में एक दूसरे का सामना किया है। हालांकि दोनों टीमों का सामना इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप में फिर से होगा - लेकिन क्रिकेट की चिर-प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया में 2020 टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज में नहीं भिड़ेंगी। दरअसल इसके पीछे की वजह ताजा T20I रैंकिंग है, जिसमें पाकिस्तान और भारत क्रमशः नंबर 1 और नंबर 2 स्थानों पर काबिज हैं। जिससे दोनों टीमों को अगले टूर्नामेंट के लिए अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। इसके अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के भी एक दूसरे से भिड़ने की कोई गारंटी नहीं है। इंग्लैंड को भारत के साथ ग्रुप बी में रखा गया है और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में पाकिस्तान के साथ है।

दुनिया की नंबर 1 टीम पाकिस्तान 24 अक्टूबर को डबल-हेडर मुकाबले में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर अपने सफर का आगाज करेगी। वहीं भारत दिन के दूसरे मैच में नए पर्थ स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। इस बीच, गत चैंपियन वेस्टइंडीज अगले दिन एमसीजी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

ग्रुप ए: पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, क्वालीफायर 1, क्वालीफायर 2

ग्रुप बी: भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, क्वालीफायर 3, क्वालीफायर 4

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।