1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. छुट्टी के मूड में नजर आए विराट कोहली, अनुष्का संग सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी ये तस्वीर

छुट्टी के मूड में नजर आए विराट कोहली, अनुष्का संग सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी ये तस्वीर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 25, 2019 07:14 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 07:14 pm IST

कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। उनकी जगह सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को मेजबान टीम की कमान सौंपी गई है।

This picture of Virat Kohli, seen in holiday mood, went viral on social media with Anushka- India TV Hindi
This picture of Virat Kohli, seen in holiday mood, went viral on social media with Anushka Image Source : @IMVKOHLI/TWITTER

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से दमदार क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली छुट्टी के मूड में दिखे और अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की। फोटो में कोहली को अनुष्का के साथ एक संदुर सी जगह पर देखा जा सकता है। तस्वीर के बैकग्राउंड में एक पहाड़ और समुंद्र है।

कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। उनकी जगह सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को मेजबान टीम की कमान सौंपी गई है। शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था।

आईएएनएस से बात करते हुए एक सूत्र ने पहले ही बता दिया था कि कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में आराम दिया जाएगा और वह केवल टेस्ट सीरीज में खेलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल