1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज को लेकर चिंतित नहीं हैं टिम पेन

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज को लेकर चिंतित नहीं हैं टिम पेन

 Edited By: IANS
 Published : Jun 15, 2021 04:10 pm IST,  Updated : Jun 15, 2021 04:10 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस साल एशेज सीरीज होनी है लेकिन इससे पहले इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।  

Tim Piane, Sports, cricket, England, Australia - India TV Hindi
Tim Piane Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को मिली हार के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में इंग्लैंड को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस साल एशेज सीरीज होनी है लेकिन इससे पहले इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

पेन क्रिकइंफो से कहा, "न्यूजीलैंड अच्छी टीम है और दूसरी बात मुझे लगता है कि यह इंग्लैंड की टीम उससे अलग दिखी जैसी वह एशेज में होती है। यह इंग्लैंड की मजबूत टीम नहीं थी।"

यह भी पढ़ें- गावस्कर का मानना, अश्विन-जडेजा गेंद के साथ बल्ले से भी निभा सकते हैं अहम भूमिका

उन्होंने कहा, "हमें पता है कि जब वह यहां आएंगे तो उनकी टीम में बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे लोग भी होंगे। हमें यह भी पता है कि इंग्लैंड की टीम बेहतर है। हमें इस समय उनकी हार को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।"

पेन ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम मुख्य कोच जस्टिन लेंगर के साथ है।

यह भी पढ़ें- कीवी खिलाड़ियों का बड़ा खुलासा, बताया कैसे टेस्ट में नंबर-1 टीम बनी न्यूजीलैंड

पेन ने कहा, "हम 100 फीसदी लेंगर और उनके काम के साथ हैं। भारत के साथ सीरीज के बाद हमने टीम रिव्यू की जो प्रोफेशनल स्पोटर्स में आम बात है।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल