1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Final : टिम साउदी ने धुआंधार बल्लेबाजी से तोड़ा रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड, पहुंचे धोनी के करीब

WTC Final : टिम साउदी ने धुआंधार बल्लेबाजी से तोड़ा रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड, पहुंचे धोनी के करीब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 23, 2021 09:01 am IST,  Updated : Jun 23, 2021 09:01 am IST

पोंटिंग ने अपने टेस्ट करियर में खेले 168 मैचों में कुल 73 छक्के लगाए थे, लेकिन अब उनसे आगे साउदी निकल गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने के भी बेहद करीब है।

Tim Southee broke Ricky Ponting's record by batting, reached close to Dhoni WTC Final- India TV Hindi
Tim Southee broke Ricky Ponting's record by batting, reached close to Dhoni WTC Final Image Source : GETTY IMAGES

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथहैंपन में खेला जा रहा है। बारिश के कारण 2 दिन धुलने के बाद भी इस महामुकाबले का रोमांच कम नहीं हुआ है। भारत ने न्यूजीलैंड को उनकी पहली पारी में समेट कर दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। भारत के पास अब 32 रनों की बढ़त है।

आमतौर पर न्यूजीलैंड के लिए गेंद से प्रदर्शन करने वाले टिम साउदी ने सोमवार को अपने बल्ले से एक शानदार रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तो तोड़ा ही, अब वह भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड के भी करीब पहुंच गए हैं।

साउदी ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 46 गेंदों पर 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो गगनचुंबी छक्के लगाए। इन छक्कों के साथ वह उनके टेस्ट क्रिकेट में 75 छक्के हो गए हैं और उन्होंने रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

पोंटिंग ने अपने टेस्ट करियर में खेले 168 मैचों में कुल 73 छक्के लगाए थे, लेकिन अब उनसे आगे साउदी निकल गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने के भी बेहद करीब है। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 78 छक्के लगाए हैं।

साउथी ने अब रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स, क्लाइव लॉयड, इयान बॉथम, सनथ जयसूर्या और खेल के कई स्थापित बल्लेबाजों की तुलना में टेस्ट क्रिकेट में अधिक छक्के लगाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल