1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v SL : मैदान पर उतरने से पहले ही ईशान ने कर दी थी छक्का मारने की भविष्यवाणी, अब किया खुलासा

IND v SL : मैदान पर उतरने से पहले ही ईशान ने कर दी थी छक्का मारने की भविष्यवाणी, अब किया खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 19, 2021 01:13 pm IST,  Updated : Jul 19, 2021 01:13 pm IST

ईशान किशन ने खुलासा किया है कि श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में उन्होंने मैदान पर उतरने से पहले ही ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को बता दिया था कि वह जाते ही पहली गेंद पर छक्का जड़ेंगे।

IND v SL : मैदान पर उतरने से...- India TV Hindi
IND v SL : मैदान पर उतरने से पहले ही ईशान ने कर दी थी छक्का मारने की भविष्यवाणी, अब किया खुलासा Image Source : AP

भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने खुलासा किया है कि श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में उन्होंने मैदान पर उतरने से पहले ही ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को बता दिया था कि वह जाते ही पहली गेंद पर छक्का जड़ेंगे।

भारत ने कोलंबो में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से मात देकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मुकाबले में शिखर धवन ने नाबाद 86 रन जबकि ईशान किशन ने 42 गेंदों पर 59 रनों की तूफानी पारी खेली। ईशान ने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जड़े। ईशान ने वनडे में डेब्यू करते हुए अपनी पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ा।

भारत की शानदार जीत के बाद ईशान ने छक्के से अपनी पारी का आगाज करने को लेकर दिलचस्प खुलासा किया। ईशान ने युजवेंद्र चहल से बातचीत में कहा, "50 ओवर विकेटकीपिंग करने के बाद मैं समझ गया था कि इस विकेट से गेंदबाजों को कुछ खास हेल्प नहीं मिल रही है। मैं ड्रेसिंग रूम में टीम में अपने साथी खिलाड़ियों से कहकर गया था कि चाहे कोई भी गेंदबाज हो और चाहे वह कैसी भी गेंद डाले, मैं उस पर छक्का मारूंगा। प्रैक्टिस अहम है और इसने मेरी काफी हेल्प की।"

ईशान ने आगे कहा, "मुझे पता था कि मैं अच्छी लय में हूं। बॉल मेरे बल्ले से अच्छे से कनेक्ट हो रही है, तो मैंने मैच में भी यही किया। मुझे पता था कि मुझे अपना दृष्टिकोण बदलने की जरूरत नहीं है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल