1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आलोचनाओं से घिरे रॉस टेलर का टॉम लैथम ने किया बचाव

आलोचनाओं से घिरे रॉस टेलर का टॉम लैथम ने किया बचाव

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 25, 2016 05:32 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 05:32 pm IST

न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज टॉम लैथम आलोचकों के निशाने पर चल रहे रॉस टेलर का बचाव किया जो भारत के वर्तमान दौरे में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने भी उनकी आलोचना की थी।

Tom Latham | AP- India TV Hindi
Tom Latham | AP

रांची: न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज टॉम लैथम आलोचकों के निशाने पर चल रहे रॉस टेलर का बचाव किया जो भारत के वर्तमान दौरे में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने भी उनकी आलोचना की थी। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अपनी आत्मकथा ‘डिक्लेयर्ड’ में मैकुलम ने टेलर के बारे में कहा है कि अपनी कप्तानी के दौरान वह खिलाड़ियों को प्रेरित नहीं कर पाते थे और उनके साथ कम्यूनेकेट करने में नाकाम रहे। लैथम से पूछा गया कि क्या किताब ‘डिक्लेयर्ड’ ने टेलर को मैदान के बाहर प्रभावित किया है, उन्होंने कहा, ‘हमने अभी ऐसा कुछ नहीं देखा है।’ टेलर दौरे में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने मोहाली में पिछले वनडे में 44 रन बनाए थे लेकिन बाद में आसान कैच देकर पवेलियन लौटे। 

Ross Taylor | AP
Ross Taylor | AP

रॉस टेलर। (AP फोटो)

लैथम को हालांकि आखिरी 2 वनडे में टेलर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘उन्हें बहुत ज्यादा अनुभव है तथा टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जबकि कुछ खिलाड़ियों ने ज्यादा इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। यदि हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलते हैं तो निश्चित तौर पर हम सफल रहेंगे। रॉस के लिये अच्छा है कि उन्होंने पिछले मैच में क्रीज पर कुछ समय बिताया और लगता है कि वह अपनी फॉर्म में लौट आए हैं।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल