1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे में टॉस की भूमिका होगी खास, हरियाली पिच नहीं चाहते धोनी

वनडे में टॉस की भूमिका होगी खास, हरियाली पिच नहीं चाहते धोनी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 09, 2015 08:48 pm IST,  Updated : Oct 09, 2015 08:48 pm IST

कोलकाता: दक्षिण अफ्रीका के हाथों दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में करारी हार झेलने वाली भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कहा कि वह पांच मैचों की आगामी वनडे सीरीज में ऐसी पिच

वनडे में टॉस की भूमिका...- India TV Hindi
वनडे में टॉस की भूमिका होगी खास, हरियाली पिच नहीं चाहते धोनी

कोलकाता: दक्षिण अफ्रीका के हाथों दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में करारी हार झेलने वाली भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कहा कि वह पांच मैचों की आगामी वनडे सीरीज में ऐसी पिच नहीं चाहते जिस पर बहुत अधिक घास हो। तीसरा और अंतिम टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद धोनी से पुरस्कार वितरण समारोह में पूछा गया कि वह वनडे के लिए किस तरह की पिच चाहते हैं, उन्होंने कहा, हमें जैसी भी पिच मुहैया करायी जाती है हम उस पर खेलना पसंद करते हैं लेकिन इसके साथ ही हम घरेलू सीरीज का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। मैं पिच पर बहुत अधिक घास नहीं चाहता। ओस के कारण स्पिनरों के लिये और मुश्किल होगी।

धोनी को उम्मीद है कि वनडे सीरीज अच्छी होगी। उन्होंने कहा, वनडे सीरीज अच्छी होगी लेकिन काफी कुछ मैच स्थलों और टास पर भी निर्भर करेगा। कानपुर उनमें से एक स्थल है। सितंबर के बाद खेलने पर ओस हमेशा एक कारक होती है। कप्तान ने कहा उन्होंने टीम में कुछ बदलाव की योजना बनायी थी। उन्होंने कहा, हमने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की योजना बनाई थी। यह दुखद है कि खेल नहीं हो पाया। यह ऐसा स्थल है जहां आप वास्तव में खेलना चाहते हो। मैं नहीं चाहता कि यहां आउं और खेल नहीं पाउं। दक्षिण अफ्रीका के टी 20 कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि सीरीज जीतने से उनकी टीम का दौरे में आगे के मैचों के लिये आत्मविश्वास बढ़ेगा। 


उन्होंने कहा, यह निराशाजनक है कि आज बारिश ने अहम भूमिका निभायी। इतने लंबे दौरे पर खिलाडि़यों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। हमने वनडे से पहले काफी आत्मविश्वास हासिल किया है। हमें हालांकि सतर्क रहना होगा। जेपी डुमिनी को मैन आफ द सीरीज चुना गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल