1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने की टेस्ट क्रिकेट में टॉस बंद करने की मांग

साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने की टेस्ट क्रिकेट में टॉस बंद करने की मांग

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2019 08:38 am IST,  Updated : Oct 29, 2019 08:38 am IST

भारत दौरे पर लगातार तीन टेस्ट मैचों में टॉस हारने वाले साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा है कि इस फॉर्मेट में टॉस को बंद कर दिया जाना चाहिए।

Faf du Plessis- India TV Hindi
Faf du Plessis Image Source : TWITTER

भारत के दौरे पर लगातार तीन टेस्ट मैचों में टॉस हारने वाले साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने सुझाव दिया है कि पांच दिनी प्रारूप में टॉस खत्म ही कर दिया जाना चाहिये। भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका को तीनों टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम ने अपनी धरती पर 3-0 से इस सीरीज पर अपना कब्जा जमाया।

डुप्लेसी ने माना कि भारत दौरे पर उनकी टीम में मानसिक दृढ़ता की कमी थी। उन्होंने कहा कि तीनों मैच में टॉस हारने से मुश्किल दिख रहा काम नामुमकिन हो गया। उन्होंने कहा ,‘‘ हर टेस्ट में उन्होंने पहले बल्लेबाजी की और 500 रन बना डाले। अंधेरा होने के समय उन्होंने पारी घोषित की और तीन विकेट ले डाले। ऐसे में तीसरे दिन आप पर दबाव रहता है। हर टेस्ट मानो ‘कॉपी और पेस्ट’ हो गया था ।’’

उन्होंने कहा कि टास खत्म कर देने से टीमों को विदेशी सरजमीं पर बेहतर तरीके से खेल पाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने जिस तरीके से आखिरी टेस्ट खेला, उससे यह जाहिर था। हमने शुरूआत अच्छी की लेकिन सीरीज में लंबे समय तक दबाव में रहने के बाद हम इतना बुरा खेलने लगे।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल