1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में होगी ट्रेंट बोल्ट की वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में होगी ट्रेंट बोल्ट की वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Jun 07, 2021 01:56 pm IST,  Updated : Jun 07, 2021 01:56 pm IST

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इंग्लैड के साथ 10 जून से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। 

Trent Boult to return in second test match against England - India TV Hindi
Trent Boult to return in second test match against England  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इंग्लैड के साथ 10 जून से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। इससे, पहले बोल्ट के भारत के साथ 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ही खेलने की उम्मीद थी लेकिन इंग्लैंड में क्वारंटीन से जुड़े नियमों में मिली छूट के बाद वह अब दूसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं।

आईपीएल के स्थगित होने के बाद अपने देश लौटने वाले बाउल्ट बीते सप्ताह ही इंग्लैंड पहुंचे हैं। क्रिकबज के अनुसार प्रोटोकॉल के मुताबिक बाउल्ट को पहले क्वारंटीन पीरियड पूरा करना था और अगर वह ऐसा करते तो वह भारत के खिलाफ ही खेल सकते थे लेकिन नियमों में छूट मिलने के बाद वह अब चयन के लिए उपलब्ध हैं।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लाडर्स मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट रविवार को ड्रॉ समाप्त हुए। इस मैच के बाद कीवी टीम के कोच गैरी ने कहा, एक मौका है। कुछ चीजें हैं जो बदल गई हैं। ब्रिटिश सरकार ने अपनी क्वारंटीन नियमों में ढील दी है, इसलिए ट्रेंट (बोल्ट) हमारी अपेक्षा से तीन या चार दिन पहले आइसोलेशन से बाहर आ जाएंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल