1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैदराबाद से हुई टॉम मूडी की छुट्टी, इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस संभालेंगे कार्यभार

हैदराबाद से हुई टॉम मूडी की छुट्टी, इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस संभालेंगे कार्यभार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2019 05:14 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 05:14 pm IST

इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस अब ऑस्ट्रेलिया के टाम मूडी की जगह आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के नये कोच होंगे।

ट्रेवर बेलिस- India TV Hindi
ट्रेवर बेलिस Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस अब ऑस्ट्रेलिया के टाम मूडी की जगह आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के नये कोच होंगे।

बेलिस अगले महीने होने वाली एशेज श्रृंखला के बाद इंग्लैंड टीम से नाता तोड़ लेंगे। ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मूडी पिछले सात साल से सनराइजर्स के साथ थे और 2016 में खिताब भी जीता था। 

टीम ने एक बयान में कहा,‘‘काफी सोच समझकर हमने फैसला किया है कि टाम मूडी अब टीम के साथ नहीं होंगे। ट्रेवर के रूप में टीम के पास नया कोच होगा। ट्रेवर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ दो आईपीएल खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स को खिताब दिलाया। उम्मीद है कि उनका अनुभव सनराइजर्स के काम आयेगा।’’ 

उनके कार्यकाल के बारे में खुलासा नहीं किया गया। टीम ने मूडी को धन्यवाद देते हुए कहा,‘‘हम टॉम मूडी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने टीम को सात साल में पांच बार प्लेआफ में पहुंचाया और 2016 में खिताब भी दिलाया।’’ 

इस बार सनराइजर्स एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद चौथे स्थान पर रही। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल