1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संसाधनों की कमी, शायद पहली बार एक ही आईपीएल मैच हो पाए कानपुर में

संसाधनों की कमी, शायद पहली बार एक ही आईपीएल मैच हो पाए कानपुर में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 18, 2016 10:01 pm IST,  Updated : Apr 18, 2016 10:01 pm IST

कानपुर: उत्तर प्रदेश में पहली बार कानपुर में प्रस्तावित दो आईपीएल मैचों पर शहर में संसाधनों की कमी (एयरपोर्ट न होने और केवल एक फाइव स्टार होटल) होने के कारण इनके आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है।

green park stadium kanpur- India TV Hindi
green park stadium kanpur

कानपुर: उत्तर प्रदेश में पहली बार कानपुर में प्रस्तावित दो आईपीएल मैचों पर शहर में संसाधनों की कमी (एयरपोर्ट न होने और केवल एक फाइव स्टार होटल) होने के कारण इनके आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है। आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला के अपने गृहनगर और उनके निजी प्रयासों से अगर यहां आईपीएल का मैच हुआ भी तो वह केवल एक मैच हो पाएगा वह है गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच। यहां आयोजित होने वाला दूसरा प्रस्तावित मैच जो गुजरात लायंस और मुंबई इंडियन के बीच होना तो उसके यहां होने की संभावना लगभग न के बराबर है।

वैसे शुक्ला पूरे जी जान से लगे है कि उत्तर प्रदेश में पहली बार दिन रात के आईपीएल मैच ग्रीन पार्क कानपुर में हो जाये और वह कह भी रहे है कि हम अपने शहर वालो को दूधिया रोशनी में रंगबिरंगी क्रिकेट दिखाकर रहेंगे और इस प्रयास में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वंय काफी रूचि ले रहे है। लेकिन जब संसाधनों की बात की जाती है तो वह भी ज्यादा कुछ बोलने से इंकार कर देते है। गुजरात लायंस की टीम भी अपन होमग्राउंड राजकोट छोड़कर कानपुर मैच खेलने आ रही है तो वह भी शुक्ला के व्यक्तिगत संबंधो के कारण वरना गुजरात भी कभी उत्तर प्रदेश का रूख न करती।

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इस सत्र के दो मैच पहला मैच गुजरात लायंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 19 मई को तथा गुजरात लायंस बनाम मुंबई इंडियन 21 मई को होना प्रस्तावित है। लेकिन मैच होने में अब जबकि केवल एक महीने का समय बचा है तब भी ग्रीन पार्क स्टेडियम की लाइट की व्यवस्था ठीक नही हो पाई है और ग्रीन पार्क के अधिकारी एक सप्ताह का और समय मांग रहे है लाइट ठीक होने में। उसके बाद बीसीसीआई की तकनीकी टीम आकर निरीक्षण करेंगी और वह ओके करेंगी तो ही आईपीएल मैच की संभावना हो सकती है लेकिन इसमें भी अभी भी कई किन्तु परन्तु लगे है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल