Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीडियो में देखिए जब कमेंट्री बॉक्स में सुनील गावस्कर ने किया नागिन डांस

वीडियो में देखिए जब कमेंट्री बॉक्स में सुनील गावस्कर ने किया नागिन डांस

Written by: India TV Sports Desk Published : Mar 19, 2018 04:02 pm IST, Updated : Mar 19, 2018 04:02 pm IST

बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद मैदान पर जमकर नागिन डांस किया। बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने नागिन डांस कर जीत का जश्न मनाया।

सुनील गावस्कर- India TV Hindi
सुनील गावस्कर

बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद मैदान पर जमकर नागिन डांस किया। बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने नागिन डांस कर जीत का जश्न मनाया। लिहाजा भारतीय फैंस को ये डर सता रहा था कि अगर कहीं बांग्लादेश भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतने में कामयाब रहती है तो भारत के खिलाफ भी बांग्लादेशी खिलाड़ी बदतमीजी पर उतर आएंगे। 

सांस रोक देने वाले फाइनल मैच में भारत ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। 18वें ओवर तक मैच भारत की पकड़ से निकलता दिख रहा था और टीम इंडिया को आखिरी दो ओवरों में 34 रन की जरूरत थी। क्रीज पर पांडे के आउट होने के बाद कार्तिक ने क्रीज पर कदम रखा ही था। कार्तिक के सामने खुद को हीरो बनाने का मौका था और उन्होंने वे कर भी दिखाया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया भले ही बांग्लादेश को नागिन डांस करने का मौका ना दिया हो लेकिन  क्रिकेट कमेंटटेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कमेंट्री बॉक्स में नागिन डांस का नमूना पेश किया।

भारत की पारी के 9वें ओवर की पहली गेंद पर जब भारत का स्कोर 2 विकेट पर 82 रन था जब क्रीज पर रोहित शर्मा और के एल राहुल क्रीज पर थे तब सुनील गावस्कर नागिन डांस किया।

​देखिए वीडियो:

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement