1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U19 World Cup: भारत ने श्रीलंका को दिया 268 रनों का लक्ष्य

U19 World Cup: भारत ने श्रीलंका को दिया 268 रनों का लक्ष्य

 Written By: IANS
 Published : Feb 09, 2016 03:39 pm IST,  Updated : Feb 09, 2016 03:39 pm IST

मीरपुर (बांग्लादेश): शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में मंगलवार को भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 268 रनों की चुनौती रखी। भारतीय टीम ने

u-19 india- India TV Hindi
u-19 india

मीरपुर (बांग्लादेश): शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में मंगलवार को भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 268 रनों की चुनौती रखी।

भारतीय टीम ने अनमोलप्रीत सिंह (72) और सरफ़राज़ ख़ान (59) के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए।

अनमोलप्रीत और सरफ़राज़ ने शुरुआती झटकों से भारत को उबारते हुए सूझबूझ भरी साझेदारी कर टीम को संभाला। पिछले मैच के शतकवीर सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत (14) 23 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे। दूसरे सलामी बल्लेबाज और टीम के कप्तान इशान किशन (7) पंत के बाद आउट होकर लौट गए।

भारत का स्कोर 27 रनों पर दो विकेट था तभी अनमोलप्रीत और सरफ़राज़ ने मोर्चा संभाला। दोनों ही बल्लेबाजों ने संभल कर खेलते हुए धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 21 ओवरों में 96 रनों की साझेदारी की।

इस साझेदारी को असिथा फर्नान्डो ने तोड़ा। उन्होंने सरफराज को शम्मु अशन के हाथों कैच करा भारत को तीसरा झटका दिया। आउट होने से पहले सरफराज ने 71 गेंदों का सामना किया और छह चौके और एक छक्का लगाया।

सरफराज के बाद आए वाशिंगटन सुंदर ने अनमोलप्रीत का बखूबी साथ दिया और दोंनों ने चौथे विकेट के लिए 11.5 ओवर में 70 रन जोड़े। थिलन निमेष ने अनमोलप्रीत को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। अनमोलप्रीत ने 92 गेंदे खेलीं और छह चौके और एक छक्का लगाया।

इसके बाद आए अरमान जाफर ने भी 29 रनों का योगदान दिया। महिपाल लोमरुर ने 11 और मयंक डगर ने भी 17 रनों का योगदान किया। अवेश ख़ान (1) और खलील अहमद शून्य पर नाबाद पवेलियन लौटे।

श्रीलंका की तरफ से फर्नान्डो ने चार विकेट लिए। लाहिरु कुमारा और निमेष को दो-दो विकेट मिले। एक बल्लेबाज़ रन आउट हुआ।

श्रीलंका को फाइनल में पहुंचने के लिए 268 रनों की जरूरत है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल