1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U-19 विश्व कप: नहीं चला इंडिया का बल्ला, 145 रन पर ढेर हुई टीम

U-19 विश्व कप: नहीं चला इंडिया का बल्ला, 145 रन पर ढेर हुई टीम

 Written By: IANS
 Published : Feb 14, 2016 12:24 pm IST,  Updated : Feb 14, 2016 12:24 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा है।

west indies- India TV Hindi
west indies

मीरपुर: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 45.1 ओवरों में 145 रन बनाए। उसकी ओर से सरफराज खान ने सबसे अधिक 51 रन बनाए जबकि राहुल बाथम ने 21 रनों का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज की ओर से एल्जारी जोसफ और रेयान जॉन ने सबसे अधिक 3-3 विकेट लिए, जबकि कीमो पॉल ने दो विकेट लिए। शामार स्प्रिंगर और चेमार होल्डर को एक-एक सफलता मिली।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया था जबकि कैरेबियाई युवा टीम मेजबान बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल