1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. UAE में हो सकता है IPL, दुबई टीम इंडिया के नेशनल कैंप की दौड़ में सबसे आगे

UAE में हो सकता है IPL, दुबई टीम इंडिया के नेशनल कैंप की दौड़ में सबसे आगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2020 11:37 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 11:37 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के अभ्यास शिविर के आयोजन की दौड़ में संयुक्त अरब अमीरात सबसे आगे है जबकि अहमदाबाद और धर्मशाला भी विकल्प हैं।

BCCI - India TV Hindi
BCCI  Image Source : BCCI TWITTER

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अभ्यास शिविर के आयोजन की दौड़ में संयुक्त अरब अमीरात सबसे आगे है जबकि अहमदाबाद और धर्मशाला भी विकल्प हैं जिन पर बीसीसीआई की शीर्ष परिषद (एपेक्स काउंसिल) की बैठक में चर्चा की गई।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग दुबई में सितंबर के आखिर से नवंबर तक हो सकता है। भारतीय क्रिकेटर भी दुबई में अभ्यास बहाल कर सकते हैं। बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की आनलाइन बैठक में इस मसले पर बात की गई लेकिन अंतिम फैसला आईपीएल की संचालन परिषद लेगी।

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा,‘‘आईपीएल दुबई में होता है तो ही भारतीय क्रिकेटरों के वहां अभ्यास करने का कोई मतलब है। वहां अच्छा बुनियादी ढांचा है। आईपीएल वहीं होने की संभावना अधिक है क्योंकि कोरोना महामारी के चलते भारत असुरक्षित होता जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि अभ्यास शिविर धर्मशाला या मोटेरा स्टेडियम, अहमदाबाद में भी हो सकता है लेकिन कोरोना के मामले बढ़ते रहने की दशा में दुबई ही सबसे सुरक्षित है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल