1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ अपील नहीं करेंगे उमर अकमल

भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ अपील नहीं करेंगे उमर अकमल

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 10, 2020 10:40 am IST,  Updated : Apr 10, 2020 10:40 am IST

पीसीबी ने कहा कि अकमल ने कारण बताओ नोटिस का जो जवाब दिया है उसमें सुनवाई के लिये आग्रह नहीं किया है।

Umar Akmal will not appeal against corruption charges - India TV Hindi
Umar Akmal will not appeal against corruption charges  Image Source : GETTY IMAGES

कराची। विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार आरोपों के खिलाफ अपील नहीं करने का फैसला किया है जबकि उन पर आरोप तय करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यह मामला अपने अनुशासनात्मक पैनल को सौंप दिया है। अकमल पर आरोप है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान उनसे स्पॉट फिक्सिंग के लिये संपर्क किया गया था और उन्होंने बोर्ड को इसकी रिपोर्ट नहीं की थी। 

इस 29 वर्षीय बल्लेबाज को 20 फरवरी को अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया था। यह स्पष्ट होने के बाद कि अकमल ने सुनवाई के लिये अनुरोध नहीं किया है, पीसीबी ने यह मामला अपने अनुशासनात्मक पैनल को सौंपने का फैसला किया जिसके अध्यक्ष लाहौर हाईकोर्ट के पूर्व जज फजल मिरान चौहान हैं।

पीसीबी ने कहा कि अकमल ने कारण बताओ नोटिस का जो जवाब दिया है उसमें सुनवाई के लिये आग्रह नहीं किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल