1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017:भुवनेश्वर से पर्पल कैप नहीं छीन सके उनादकट

IPL 2017:भुवनेश्वर से पर्पल कैप नहीं छीन सके उनादकट

 Written By: IANS
 Published : May 22, 2017 10:11 am IST,  Updated : May 22, 2017 10:12 am IST

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के पास सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार को पछाड़कर आईपीएल के 10वें संस्करण में सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का मौका था लेकिन वह तमाम प्रयासों के बावजूद चूक गए

Jaidev- India TV Hindi
Jaidev

हैदराबाद: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के पास सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का मौका था लेकिन वह तमाम प्रयासों के बावजूद दो विकेट के अंतर से चूक गए। 

आईपीएल के इस संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर के नाम हैं। वह 14 मैचों में 26 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने पास रखने में सफल रहे। वहीं उनादकट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहें। उन्होंने 12 मैचों में 24 विकेट लिए। 

मुंबई इंडियंस और पुणे की टीमें रविवार को जब खिताबी भिडं़त में आमने-सामने थीं तब उनादकट के पास भुवनेश्वर को पछाड़ने का मौका था। अगर वह चार विकेट लेते तो वह भुवनेश्वर की बराबरी पर आते जबकि पांच विकेट उन्हें भुवनेश्वर से आगे ले जाते लेकिन वह दो विकेट ही ले सके।

फाइनल में पुणे को एक रन से हराकर तीसरी हार यह खिताब जीतने वाली मुंबई के दो गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने 15 मैचों में 20 विकेट लिए हैं। वह तालिका में तीसरे स्थान पर हैं जबकि मिशेल मैक्लेघन 14 मैचों में 19 विकेट लेकर चौथे स्थान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।