1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U-19 WC: आयरलैंड के खिलाफ आज पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया

U-19 WC: आयरलैंड के खिलाफ आज पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2016 08:11 am IST,  Updated : Jan 28, 2016 08:11 am IST

कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्‍डकप में आज आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

india under 19 world cp- India TV Hindi
india under 19 world cp

मीरपुर: कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्‍डकप में आज आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। ग्रुप 'डी' का यह मुकाबला टूर्नामेंट के बांग्‍लादेश के मीरपुर में खेला जाएगा।

तीन बार की चैंपियन रही भारतीय टीम की कप्‍तानी इस बार ईशान किशन कर रहे हैं। इस टीम में सरफराज, अरमान जाफर, ऋषम पंत, रिकी भुई और अवेश खान जैसे प्रतिभावान क्रिकेटर शामिल हैं। गौरतलब है कि विकेटकीपर बल्‍लेबाज के तौर पर पहचान बना चुके ईशान झारखंड के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलते हैं। हाल में विजय हजारे ट्रॉफी में वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेले थे। तेज गेंदबाज अवेश खान और बल्लेबाज रिकी भुई भी पिछले अंडर-19 वर्ल्‍डकप में खेले थे।

मजबूत ऑस्‍ट्रेलिया का टूर्नामेंट से हटने का फैसला भी टीम इंडिया की खिताबी संभावनाओं को मजबूत बना रहा है। ऑस्‍ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों के चलते प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है। दूसरी तरफ आयरलैंड को आस्ट्रेलिया के हटने के बाद टूर्नामेंट में जगह दी गयी है। उसका कोई भी ऐसा क्रिकेटर नहीं है जिसने सीनियर स्तर पर क्रिकेट खेली हो। उसका सबसे कम उम्र का क्रिकेटर भारतीय मूल का 15 वर्षीय लेग स्पिनर वरुण चोपड़ा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल